टीम एबीएन, रांची। आज से नये सत्र 2023 के छात्र-छात्राओं के प्रथम वर्ष का शुभारंभ हो गया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने अपने ऊर्जावान निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य के नेतृत्व में बच्चों और उनके अभिभावक से पूरी टीम को परिचित कराया और अभिभावकों को यह आश्वस्त करते हुए यह बतलाया की एक एक विद्यार्थी मेरे अपने हैं।
आप बिना किसी संकोच के मुझसे मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही अपने सभी संकाय के प्रमुखों से परिचय कराया। इस पल को यादगार बनाते हुए बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किया गया। मौके पर नामांकन के प्रभारी डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, छात्र संकाय के डॉ प्रदीप मुंडा सहित सभी सोसायटी के प्रमुख उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse