अपराध में झारखंड देशभर में नम्बर-1 पर : सुदेश महतो

 

  • विधि व्यवस्था पर आजसू सुप्रीमो ने सरकार को घेरा
  • बोले-  देश में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं झारखंड में हो रहीं हैं

टीम एबीएन, रांची। मानसून सत्र के पहले दिन राज्य में आपराधिक घटनाओं में हुई वृद्धि का मामला गरमाया रहा। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में सबसे ज्यादा घटना झारखंड में हो रही है। 

ऐसे में सरकार को सदन में चर्चा करानी चाहिए। इस सरकार के आने के बाद से हम लगातार यह कह रहे हैं कि आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है जो बेहद ही चिंता की बात है। 

उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं और घटना को अंजाम दे रहे हैं। सारे रिकॉर्ड सरकार के पास है इस पर आंकड़ों के साथ चर्चा कराने की जरूरत है और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। सुदेश महतो ने कहा कि सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रही है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अपने काम के बजाय पुलिस दूसरे काम में लगी रहती है, इस वजह से अनुसंधान के बड़े बड़े फाइल यूं ही पड़ी रह जाती है। टेक्नोलॉजी के इस युग में पुलिस का तंत्र फेल होना बेहद ही चिंता का विषय है। ऐसे में पुलिस को अपना खुफिया तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता है।

सरकार द्वारा 1932 आधारित स्थानीय नीति संबंधी विधेयक एक बार फिर लाए जाने की तैयारी पर सवाल खड़ा करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि स्थानीय नीति लायी जाये। जब राज्यपाल ने त्रुटियों को दूर करने के लिए इस बिल को वापस किया था तो उसी वक्त सरकार ने क्यों नहीं पहल की। 

सरकार चाहती नहीं है कि यहां के लोगों को लाभ मिले इस वजह से यहां के बेरोजगार युवाओं को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। एक बार फिर इसकी तैयारी की जा रही है मगर सरकार के रुख से नहीं लगता है कि स्थानीय और नियोजन नीति बन पायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse