कोडरमा : रोटरी क्लब ने मनाया आया सावन झूम के... कार्यक्रम

 

रोटेरियन की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने रोटरी सभागार में आया सावन झूमके... कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालन कर्त्ता रोटेरियन नवीन पांड्या और उनकी टीम के द्वारा नृत्य, गेम, अंताक्षरी गीत, रैंप वाक, आदि कई रंगारंग कार्यक्रम किये गये।

जिसमें सभी रोटेरियन परिवार ने भाग लिया कार्यक्रम में आए हुए सभी रोटेरियन ने लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से सभा की शुरुआत हुई। अध्यक्ष विकास सेठ ने स्वागत भाषण दिया। सेक्रेटरी नवीन जैन ने महत्वपूर्ण घोषणा की।

उपसचिव संजीव अग्रवाल ने पिछले कार्यक्रम का मिनट्स पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम की पीडी रोटेरियन रितु सेठ, रोटेरियन आरती आर्य, रोटेरियन अमित कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाई। सावन मास के इस कार्यक्रम में रोटरी हॉल को सावन की तरह हरा-भरा बनाया गया और लोगों ने अपने वस्त्र भी हरा पहनकर संगीत का आनंद लिया।

झूम कर सावन का स्वागत किया।जिले के जाने-माने संगीत गायक रोटेरियन नवीन जैन पांड्या ने अपने गीत और कला से वहां पर बैठे सभी रोटेरियन को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पूरी सभा को आनंदित कर दिया। आराध्या राज और आरोही मोदी ने अपने मनमोहक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। दोनों बच्चियों को पुरस्कृत भी किया गया। 

इस कार्यक्रम में रोटेरियन अमित कुमार, शिल्पी गुप्ता, रोटेरियन प्रवीण रश्मि वर्णवाल, रोटेरियन रामरतन  नीलम महर्षि, रोटेरियन नवीन पिंकी पांड्या को रैंप वॉक में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। रोटेरियन राजेंद्र मोदी और रोटेरियन संगीता शर्मा ने अपने कर्णप्रिय गीतो से समा बांध दिया। 

रोटेरियन महेश दारूका और कैलाश चौधरी ने सावन महीना के महत्व पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन अजय अग्रवाल ने दिया। मौके पर रोटरी परिवार अतिथि गण आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। यह सभी जानकारी सचिव नवीन जैन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse