टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 22वें स्थापना दिवस को लेकर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया एवं प्रेरणा शाखा ने झरना कुंड में मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
17 जुलाई को पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में राज्यव्यापी रक्तदान के कार्यक्रम के तहत कोडरमा में दोनों शाखाएं रक्तदान कार्यक्रम करेगी। इधर, 22 जुलाई तक मंच शिक्षा, खेलकूद, नारी चेतना, गो आहार जैसे कार्यक्रम भी करेगा। इधर, झरना कुंड में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मंच ने 50 आम के पौधे लगाये।
मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसिया ने कहा कि मंच ने आज अपने कार्यक्रम के तहत 501 पौधे लगाने का संकल्प भी पूरा कर लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता भी बहुत ही जरूरी है। मानव जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम 5 पौधे लगाने और साथ-साथ उसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। ताकि आनेवाली पीढ़ी को भी पर्यावरण के वजह से कोई कठिनाई न हो।
पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं नप के सिटी मैनेजर प्रशांत भारती ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच ने समाजसेवा का जो बीड़ा उठाया है, यह अद्वितीय है। भविष्य में भी नगर परिषद मंच को सहयोग करेगा। सचिव आशीष जोशी ने कहा कि चारों ओर हरियाली की हरियाली नजर आये, इसके लिए मंच सार्थक प्रयास कर रहा है।
मौके पर सह सचिव शिवेश पच्चीसिया, कोषाध्यक्ष चिंटू अग्रवाल, महावीर खेतान, आशीष केडिया व अन्य सदस्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर प्रेरणा शाखा ने भी 8 दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पौधारोपण कार्यक्रम किया। जिसमें आम, अमरूद, बेल, नीम, गुलमोहर के पौधे झुमरी तिलैया नगर परिषद और वन विभाग के सहयोग से किया गया।
मौके पर अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा वृक्ष प्रकृति का अनमोल रत्न है इसकी रक्षा सबका दायित्व है वही सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि शाखा का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, अमृतधारा सहित कई योजनाएं पर कार्य किये जा रहे हैं।
प्रेरणा शाखा ने अभी तक 704 पौधे अलग-अलग क्षेत्रों में लगाये हैं। मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, स्वेता गुटगुटिया, नीतू अग्रवाल, रश्मि शर्मा, सुनीता गुटगुटिया, ज्योति अग्रवाल उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse