बीआइटी के 69वें स्थापना दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने भी किया शिरकत

 

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने आज बीआइटी मेसरा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और संस्थान की जमकर सराहना की। सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीआइटी मेसरा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। 

मौके पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बीआईटी प्रबंधन को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार...। उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्षों में कई उद्योग और इकाइयां इस राज्य में स्थापित हुई हैं। कल ही मैंने पढ़ा चंद्रयान -3 का प्लेटफॉर्म भी यहीं एचईसी से बनकर तैयार हुआ था। बीआईटी मेसरा ने हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं का भविष्य बनाया है। 

यह संस्थान अपने साथ नये-नये आयाम जोड़ रहा है। संस्थान को बढ़ाने में लगा लोगों का ईमानदार प्रयास आज हमें दिख रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि एक छात्र होने के नाते भी मैं यहां रहा और आज एक गार्डीयन के रूप में भी आपके सामने हूं। मुझे दोनों जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 

उन्होंने आगे कहा कि बीआईटी मेसरा, देवघर या लालपुर से संबंधित जो भी समस्या होगी, सरकार से जुड़े जो विषय होंगे, उसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम रहेगा। आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप सीधे मेरे पास आयें। मेरी कोशिश रहेगी मैं उससे ज्यादा संस्थान की मदद कर सकूं। 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज बीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शामिल होने का सौभाग्य मिला। मैं यहां बतौर मुख्यमंत्री आपके सामने हूं। जब वाइस चांसलर साहब सीएम सर कह कर बुला रहे थे तो मुझे अजीब महसूस हो रहा था कि मैं यहां स्टूडेंट के तौर पर आया हूं कि गार्डीयन के तौर पर।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse