टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा के 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर बिरला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरीके से नीति आयोग काम कर रहा है और जिन नीतियों के तहत काम कर रहा है, वह राज्य में डिजास्टर लायेंगे और हम बचने की स्थिति में नहीं होंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नीति आयोग की टीम झारखंड का दौरा करके गयी है और इस बात से टीम को अवगत करवाया गया है।
बीआईटी मेसरा के 69वें स्थापना दिवस पर संस्थान को लेकर सीएम हेमंत ने कहा कि हम इस परिसर के लिए भी कार्य कर रहे हैं। बीआईटी मेसरा की समस्या के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का इंतजाम किया जायेगा। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड को प्रकृति ने बहुत सलीके से सजाया है। जमीन के अंदर खनिज संपदा है जमीन के बाहर खूबसूरत वादियां हैं।
इसे और बेहतरीन तरीके से सजाना है। सीएम ने कहा कि बूढ़ा पहाड़ जहां 30 से 35 साल तक नक्सलियों का दबदबा रहा अब वहां पर स्थिति सुधरी है। हमारी सरकार उसे संवारने का संकल्प लिया है। सीएम ने अपने बीआईटी के छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि एक ऐसा वक्त था जब यहां आसपास जंगल हुआ करता था।
बीआईटी मेसरा अपने आप में एक शहर था। उन्होंने कहा- अब हालात बदल गये हैं, अब तो यहां रेलवे स्टेशन भी बन गया है। उन्होंने कहा कि जब वे पढ़ते थे तो इंफ्रास्ट्रक्चर ऐसा नहीं था, अब काफी बदलाव आ गया है, जिसे देखकर खुशी होती है। सीएम ने कहा कि लगातार हालात बदल रहे हैं और प्रकृति उस बदलाव के तहत काम भी कर रही है।
रांची में बड़े-बड़े तालाब हैं लेकिन उनके हालात दिन ब दिन बदलते जा रहे हैं। अगर इसे नहीं सुधारा गया तो आने वाले दिनों में स्थिति काफी खराब होगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस तरीके से पहाड़ों की स्थिति में हर दिन बदलाव हो रहा है और लोगों की जान जा रही है। हम लोग सुखाड़ की स्थिति को झेल रहे हैं और पहाड़ों पर बारिश आ रही है।
जिस तरीके से समस्याएं खड़ी हो रही हैं यह मानव जीवन के लिए ठीक नहीं है। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा का 69वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। 69 में स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरूआत होने के बाद शनिवार को राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने आईआईटी के छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बीआईटी मेसरा का नाम शिक्षा के क्षेत्र में देश में है साथ ही यहां के छात्र पूरी दुनिया में बीआईटी मेसरा का नाम रोशन कर रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल करीब 2 घंटे तक छात्रों के साथ मौजूद रहे और छात्रों से रूबरू होकर उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse