उप विकास पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने किया फलगु नदी के उद्गम स्थल का औचक निरीक्षण

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमरिया। प्रखंड के सबानो पंचायत के इचाक कला गांव में फलगु नदी का उद्गम स्थल है। जहां उप विकास पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया। 

जानकारी के अनुशार फलगु उद्गम स्थल को ऐतिहासिक बनाने को लेकर शनिवार को सेंट्रल कमेटी का मैराथन बैठक की गयी है। उसके बाद सेंट्रल कमेटी उद्गम स्थल को निरीक्षण करेगी। तदोपरांत उद्गम स्थल को ऐतिहासिक रूप दिया जायेगा। 

बता दें कि सिमरिया प्रखंड में दो उद्गम स्थल है। एक जो एदला गांव के खेत से उद्गम स्थल है जो मानत नदी के नाम से प्रचलित है। वहीं पांकी में इसी नदी को अमानत नदी के नाम से जाना जाता है। 

दुशरा सबानो पंचायत के इचाक कला गांव के एक तलाब के करीब से फलगु नदी का उद्गम हुआ है, जो आगे जाकर बड़ा रूप लिया है। जो फलगु नदी के नाम से प्रसिद्ध है। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह, अंचलाधिकारी छुटेश्वर दास, बीपीओ राजेश कुमार, मुखिया नरेश साहू के अलावे दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse