कोडरमा : शैमरॉक गुरुकुल का 9वां स्थापना दिवस मनाया गया

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, झुमरी तिलैया। गांधी स्कूल रोड स्थित शैमरॉक गुरुकुल में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक पल्लव कुमार ने पूजा अर्चना कर की। मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

केजी ग्रुप के बच्चों ने रैंप वॉक करके अपने आत्म विश्वास का परिचय दिया, जिसमें लड़कों के ग्रुप में विजेता भव्यम सिन्हा, मौलिक मोदी और पार्थ केसरी रहे। वहीं लड़कियों के ग्रुप में विजेता पृषिता मोदी, वैष्णवी सिंह और आरोही आर्या रही। 

वहीं कक्षा दो के छात्रों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिसमें बच्चों ने अपने आप को हरी भरी सब्जियों के रूप में दर्शाया। सब्जियों के महत्व और खूबियों को अपने शब्दों में बताया। जिसके विजेता विधान केशरी, अवीक आर्या और परी कुमारी रही। 

इस कार्यक्रम में सीनियर ग्रुप के बॉयज और गर्ल्स ने अपने सोलो डांस से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जिसमें गर्ल्स ग्रुप में प्रथम श्वेता राणा, द्वितीय स्थान पर प्रणाम्य राज और तीसरे स्थान पर कनक कुमारी रही। वहीं बॉयज ग्रुप में प्रथम अर्णव शर्मा, द्वितीय रिशु राज और तीसरे पर विपुल राणा रहा। 

सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट और मेडल देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस सुनहरे मौके पर विद्यालय की प्राचार्या सीमा सिंह ने बच्चों के लिए विद्यालय में बेहतर पढ़ाई के लिए कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों की भी अहम भूमिका रही। मंच का संचालन एकता सिंह और लिली केशरी ने किया। दूसरी तरफ श्रद्धा सुमन, रानी कुमारी, अंजली कुमारी, श्रेया कुमारी, उम्जा प्रवीण, रागिनी सिंह, संजीता बरनवाल और प्रिया कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse