टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। गुरुवार की सुबह सात बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही कुछ समय बाद घटनास्थल पर जीआरपी कोडरमा के एएसआई विजय कुमार, शिबू सरदार पहुंच शव को कब्जे में लेकर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट बनायी।
मौके पर आये उसके परिजनों ने मृतक की पहचान कौशल कुमार, उम्र 30 वर्ष, पिता राजेश यादव, ग्राम- धनवा, थाना- हिसुआ, जिला- नवादा बिहार के रूप में हुई। मृतक के पास से कोई भी रेलवे यात्रा का टिकट नहीं मिला।
कोडरमा आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने बताया कि ट्रेन नं. जेईए इंजिन नं. 28042 के लोको पायलट ने बताया कि एक व्यक्ति आत्महत्या के उद्देश्य से गाड़ी के आगे आकर कूद गया था। जीआरपी कोडरमा ने शव को अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse