कोडरमा : विश्व हिंदू परिषद की बैठक में कई बातों पर चर्चा

 

  • प्रखंड पालकों को बैठक करने का दिया गया निर्देश

टीम एबीएन, कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद कोडरमा की बैठक रांची-पटना रोड स्थित विवाह भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्याध्यक्ष राजय वर्मा ने एवं संचालन जिला मंत्री पंकज दुबे ने किया। गोष्ठी की नियमानुसार प्रारंभ होने के बाद नवनियुक्त दायित्ववान पदाधिकारियों को जिला समिति की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

श्री दुबे ने विषय वस्तु रखने के तत्पश्चात पूर्व विभाग मंत्री एवं वर्तमान में प्रांत समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी के द्वारा परिषद के कार्य की विस्तृत विवेचना की गयी। नवनियुक्त हजारीबाग विभाग मंत्री अनूप यादव के द्वारा हिंदू समाज में घटित घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी हिंदू भाइयों- बहनों को को एकजुट रहने के लिए आग्रह किया गया। 

बैठक के अंतिम सत्र में झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री एवं मुख्य अतिथि देवी सिंह ने अपने उद्बोधन में पंचायत से गांव तक संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के दायित्व बोध एवं प्रशिक्षण, दुर्गा वाहिनी बहनों के लिए संस्कार केंद्र, गांव के प्रत्येक मंदिरों में सत्संग एवं मिलन केंद्र की स्थापना करने संबंधित योजनाओं पर बल दिया। 

सभी प्रखंड पालकों को प्रखंड बैठक निर्धारित तिथि के अंदर करने का सुझाव देते हुए समिति पूर्ण करने का निर्देश दिए। स्कूलों में रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, स्थापना दिवस,अखंड भारत संकल्प दिवस पूरे जिले के सभी पंचायतों एवं गांव स्तर तक कैसे हो इसकी विस्तृत चर्चा की गयी। 

धर्मांतरण संबंधित विषय पर उन्होंने बोलते हुए बताया कि इसके लिए जिले एवं प्रखंड स्तर पर धर्म प्रसार की टोलियां बनायी जायेगी। साथ ही साथ हिंदू समाज को जागृत कर उन्हें भी इस कार्य में आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया। तभी हमारा धर्म और समाज सुरक्षित रह सकता है। 

बैठक में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, विभाग मंत्री अनूप यादव, विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जिला संरक्षक दीनानाथ पांडे, उपाध्यक्ष कृष्णा मोदी, सह मंत्री संजय तरवे, आसित पांडे, बजरंग दल संयोजक राजू यादव, सहसंयोजक रंजीत सिंह, सुरक्षा प्रमुख शैलेंद्र सिंह, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक कृति सुमन, सह संयोजिका श्वेता कुमारी, जिला गौरक्षा सह प्रमुख संतोष यादव, धर्म प्रसार प्रमुख विजय पांडे, मठ मंदिर प्रमुख आशुतोष भदानी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुनील दास, समरसता प्रमुख पप्पू बर्णवाल उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse