एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गुरुवार अहले सुबह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कावांरियों से भरी कार ने एक खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो कावरियों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग जख्मी हुए हैं।
मृतकों में हजारीबाग इमली कोठी निवासी सगे भाई संतोष केसरी और दीपक केसरी शामिल हैं, जबकि घायलों में रिशू केसरी और सूरज केसरी शामिल हैं। यह घटना बगोदर थाना इलाके के जीटी रोड झरी पुल के पास घटी है।
गिरिडीह में सड़क दुर्घटना कोलेकर बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे कार ने एक खड़ी ट्रक को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कांवरियों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।
इस घटना की सूचना के बाद बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी लोगों को बगोदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक कांवरिया को मृत घोषित कर दिया जबकि इलाज के दौरान एक और कांवरिया की मौत हो गयी।
वहीं घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि ये सभी लोग बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर बाबा धाम पहुंचे थे। यहां भगवान भोले पर जल चढ़ा कर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच वो बगोदर में हादसे के शिकार हो गये।
ट्रक की तलाश में पुलिस
दूसरी तरफ बताया जाता है कि कार को धक्का मारने के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया है। फरार ट्रक व चालक को पकड़ने का प्रयास पुलिस ने किया है। लेकिन सूचना मिलने तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse