टीम एबीएन, रांची। बुकबुका खलारी में स्थित फिल्टर प्लांट से आज से लोगों को पानी मिलने लगेगा। इस प्लांट के सपही नदी स्थित इंटकवेल का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से प्रखंड के पांच पंचायतों की जलापूर्ति करीब डेढ़ महीने से बंद थी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा भेजा गया 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार को जेबीवीएनएल के कर्मियों ने लगा दिया है।
शाम से ही फिल्टर करने के लिए प्लांट में सपही नदी का पानी सप्लाई कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि जलमीनार में पानी भरने के बाद गुरुवार से जलापूर्ति शुरू कर दी जायेगी। फिल्टर प्लांट शुरू होने की सूचना मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। इस प्लांट से प्रखंड के पांच पंचायतों बुकबुका, हुटाप, चूरी दक्षिणी, चूरी मध्य व खलारी के लोगों को पानी आपूर्ति की जाती है।
मालूम हो कि पूर्व में भीषण गर्मी के कारण सपही नदी में ही पानी नहीं था। बारिश हुई तो ट्रांसफॉर्मर जल गया। उपयुक्त क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगवाने में विधायक समरीलाल, बीडीओ लेखराज नाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सिंह व अन्य समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse