टीम एबीएन, भंडरा। विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को परिवार स्वास्थ्य मेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में लगाया गया। इसका उद्घाटन जिप अध्यक्ष रीना कुमारी, जिप सदस्य राजमुनि उरांव, मुखिया इंद्रदेव ऊराव, परमेश्वर महली ने किया।
मेला को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि परिवार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाते हुए लोगों को जागरूक करना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है परिवार कल्याण नियोजन कार्यक्रम की सफलता है।
यह प्रचार-प्रसार पर ही निर्भर करता है। अधिकतर लोग परिवार नियोजन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अनभिज्ञ हैं। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना स्वास्थ्य कर्मियों का प्रमुख दायित्व है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाना आज समाज के सभी लोगों का दायित्व है।
मौके पर डॉ आकाश कुमार ने बताया कि 26 जून से ही इस कार्यक्रम का सर्वेक्षण चल रहा है। यह कार्यक्रम 21 जुलाई तक चलेगा। जिसमें दंपति सर्वे का काम हुआ है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में 23 जुलाई को मशीन से बंध्याकरण कैंप का आयोजन किया गया है। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी मेरी बेक, साजिद अंसारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं सहीया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse