टीम एबीएन, लोहरदगा। बुधवार को गुदरी बाजार स्थित खेम राज स्मृति भवन में नगर परिषद द्वारा आवंटित दुकानों के किराए में 700 /800 प्रतिशत की दर से बेतहाशा वृद्धि के विरोध में दशरथ महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें रेलवे साइडिंग, सोमवार बाजार, बड़ा तालाब व गुदरी बाजार के दुकानदार सम्मिलित हुए। बैठक में उपस्थित दुकानदारों ने कहा कि लोक कल्याण हेतु परिषद द्वारा दुकान/ भूमि आवंटित की गयी है, जहां सब्जी फल, चाय पकौड़ी, पान, कॉपी पेंसिल, जूता-चप्पल, आइसक्रीम, बिजली, वस्त्र, बर्तन, शृंगार, रबर स्टांप, सैलून, बेल्ट, टेलर, जूता चप्पल मरम्मत आदि जैसे छोटे-छोटे दुकाने हैं जो ऋण लेकर संचालित करते हैं। वही आज आनलाइन शॉपिंग व रांची लोहरदगा ट्रेन चार फेरा एवं अन्य ट्रेनों के परिचालन से उपभोक्ता रांची तथा आॅनलाइन शॉपिंग को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। लोग अभी महामारी कोविड-19 से निजात पा रहे हैं। वहीं कुछ अवसरों को छोड़ दिया जाये तो लोग दिनभर ग्राहकों के इंतजार में अपने प्रतिष्ठानों बैठे रहते हैं। ऐसी स्थिति में किराया अधिनियम के तहत 10% की वृद्धि 3 वर्षों में होती है परंतु 700/ 800% वृद्धि किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है। सभी दुकानदारों ने एक स्वर में कहा कि एक बार फिर से जिला प्रशासन से किराया कम करने हेतु आग्रह किया जायेगा और यदि प्रशासन का रवैया नकारात्मक रहा तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा। इस बैठक का संचालन संजय बर्मन तथा धन्यवाद ज्ञापन लालू कुमार ने किया। बैठक में सऊद आलम, दिलीप कांस्यकार, गुलाम मुर्तुजा, मो नईम, विजय सिंह, कुलदीप राम, हसनैन अली, वीरेंद्र गुप्ता, शहजाद अली, प्रदीप साहू, रामकृपाल ठाकुर, शहजाद आलम, प्रवीण चौरसिया, सुनील महतो, शमशेर आलम, विजय ठाकुर, मो मिनहाज, जावेद खलीफा, दीपक कुमार, विनोद अग्रवाल, सोनू भगत, मो जावेद, वसीम रजा, एहसान खान, आफताब आलम, धनेश्वर राम, हैदर अली, जागेश्वर राम, मो अनवर, मो जमाल, इरफान, आफाक मंजर, सुबोध महतो, विजय कुमार, मनोज राम आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse