हजारीबाग में धारदार हथियार से महिला की हत्या टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चौपारण केंदुआमोड स्थित एक किराये के मकान में परिवार के साथ रह रही मैना देवी पति सहदेव राणा की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना 11 जुलाई की देर रात की है। सूचना पाते ही जब तक पुलिस पहुंची। उसके पहले अपराधी फरार हो चुके थे। इस संबंध में मृतका के पति सहदेव राणा ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने फिलहाल नकुल राणा, उसका बेटा मनोज राणा को हिरास्त में लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। 2020 में सहदेव राणा के बेटा रोहित राणा (21) की हत्या दिनदहाड़े उसके घर के सामने कर दी गयी थी। बेटा की आग बुझा भी नहीं थी कि सहदेव की पत्नी की हत्या कर दी गयी। मैना बसरिया की रहनेवाली थी। बेटे की हत्या के बाद वे परिवार के साथ किराये के घर में केंदुआमोड़ में रह रही थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse