धुर्वा थाने में अगलगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 

रांची के धुर्वा थाने में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू टीम एबीएन, रांची। जिले के धुर्वा थाने में बुधवार को अचानक आग लग गयी। आग लगने की वजह से थाने में हड़कंप मच गया। आग लगने से पुलिसकर्मियों के बैरक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं, आग लगने की खबर के साथ ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मी बताते हैं कि बैरक में करीब 25 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था थी। वहीं, सभी का सामान रहता था। कुछ पुलिस कर्मी नाईट शिफ्ट कर लौट कर सो रहे थे। तभी उन्हें तपिश का अनुभव हुआ। आंखें खुली तो देखा कि बैरक में आग की लपटें उठ रही है। जिसके बाद पूरे पुलिस स्टेशन में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी। किसी तरह पुलिसकर्मियों और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अगलगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse