टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति का सिर मिला जबकि 36 घंटे पहले नौ किलोमीटर दूर उसका धड़ पाया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का धड़ रविवार शाम को इचाक थाना क्षेत्र के लोटवा जंगल में पाया गया था। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद सिर नौ किमी दूर पद्मा थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिला। इचाक पुलिस थाने के अधिकारी कुमार शिवाशीष ने कहा कि सिर को जांच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। धड़ को पहचान के लिए पहले ही अस्पताल के शवगृह में रखवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse