साहिबगंज : पंकज मिश्रा समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति जल्द जब्त करने की तैयारी

 

अवैध खनन मामले में ईडी की कार्रवाई तेज टीम एबीएन, रांची। झारखंड के साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन केस के सभी आरोपियों की संपत्ति जल्द जब्त की जायेगी। जिन आरोपियों की संपत्ति जब्त की जायेगी उसमें बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, बच्चू यादव और दाहू यादव शामिल है। साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन केस में बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, बच्चू यादव, दाहू यादव समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति जब्त जल्द जब्त होगी। ईडी की कार्रवाई के बाद इस संबंध में एडुकेटिंग अथॉर्टी ने आरोपियों से संपत्ति जब्ती के संबंध में पक्ष मांगा था। ईडी सूत्रों के मुताबिक, पंकज मिश्रा समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। ईडी ने अबतक सभी आरोपियों की संपत्ति की जानकारी भी जुटा ली है। अवैध खनन से अर्जित राशि और उस राशि से खरीदी गयी करोड़ों की अचल संपत्ति ईडी जब्त करेगी। इससे पहले ईडी ने प्रोसिड आफ क्राइम से अर्जित पांच करोड़ से अधिक नगद और एक जलयान को जब्त किया था। जबकि आरोपियों के अधिकांश बैंक खातों में जमा पैसे के लेन-देन पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जल्द ही प्रोसिड आफ क्राइम से अर्जित राशि को पूरी तरह फ्रिज कर दिया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse