डीएवी कपिलदेव में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू, रांची में आज सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी। मौके पर आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि हमें बिना बाइक, बिना फोन और बिना स्मार्ट वॉच के ही स्मार्ट बनने का प्रयास करना चाहिए और जीवन की हर परीक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि डीएवी का उद्देश्य  शिक्षा, संस्कार और मूल्यों के साथ देश की सेवा करना है। श्री सिन्हा ने कहा कि हमें दुर्घटनाओं से बचना चाहिए और अपने आप को सुरक्षित रखना चाहिए।

इस अवसर पर रांची जिला डिविजनल सेफ्टी रोड मैनेजर जमाल खान ने कहा कि छात्रों को बिना बताए घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्हें अपने अच्छे बुरे का ख्याल रखना चाहिए तथा रास्ते में यदि किसी की दुर्घटना हो गयी हो तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद अवश्य करनी चाहिए और जान बचाने का प्रयास करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यदि एक घंटे के अंदर घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया जाये तो उसकी जान बचने के अवसर बढ़ जाते हैं। श्री खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आप किसी भी प्रकार के वाहन को ना चलालायें क्योंकि 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों में सोचने समझने की शक्ति का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है। 

उन्होंने कहा कि अपने आप को सुरक्षित रखना बहुत बड़ी कला है। इस आदत को अपने अंदर डालना चाहिए। टाटा कंपनी के पूर्व सीईओ साइरस मिस्त्री की दुर्घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार में केवल आगे बैठने वाले नहीं बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा यदि मिस्त्री ने बेल्ट लगाई होती तो उनकी इतनी गंभीर दुर्घटना नहीं हुई होती। उन्होंने रांची और आसपास सड़क दुर्घटना के क्षेत्रों में मारे गये कई स्कूली छात्र छात्राओं के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि  18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दो पहिया वाहन चलाते हुए पकड़े जाता है तो उसके अभिभावक 25000 रुपये दंड लिये जा रहे हैं।

ट्रैफिक विभाग के गौरव कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सीधे हमारे जीवन से जुड़ा है। हमें सड़क पर चलते समय, वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए जिससे अपना और दूसरों का नुकसान बचाया जा सके। श्री गौरव ने बाद में बच्चों को बच्चों से प्रतिज्ञा भी दिलवायी जिसमें कहा गया था कि वह 18 वर्ष की उम्र होने तक किसी प्रकार के वाहन नहीं चलायेंगे। 

18 वर्ष के बाद यदि वाहन चलायेंगे तो हेलमेट हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करेंगे। वे अपने अभिभावकों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे और रास्ते में यदि कोई दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति मिलेगा तो उसकी मदद अवश्य करेंगे उन्हें अस्पताल भिजवायेंगे।

मौके पर वर्ग 11वीं के 6 छात्र पशुपतिनाथ झा, प्रेमजीत सारंगी अशोक कुमार सिंह। अब्दुल कलाम खान समेत कई शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse