झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विष्णुगढ़ जिलाध्यक्ष को किया पार्टी ने निलंबित

 

  • महिला ने लगाया था यौन शोषण का आरोप
  • जिलाध्यक्ष की सफाई, महिला का ब्लैकमेलिंग का है पुराना  इतिहास

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झामुमो जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव को झामुमो केंद्रीय समिति ने निलंबित कर दिया है। केंद्रीय समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है। कमेटी में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य फागू बेसरा, कमल नयन सिंह व संजीव बेदिया को शामिल किया गया है। 

क्या है मामला  

बिहार के भागलपुर निवासी और रांची में कृषि विभाग में कार्यरत महिला ने बिष्णुगढ़ प्रखंड के गैड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुवे विष्णुगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी। दर्ज शिकायत में महिला ने कई आरोप लगाये थे। 

बताया कि जिलाध्यक्ष के रांची आवागमन के दौरान मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गयी। वहीं रांची आने-जाने के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा महिला को फोन कर बुला लिया जाता था और और फिर दोनों के बीच  नजदीकियां बढ़ गयी थी। महिला ने जिलाध्यक्ष पर शादी का प्रलोभन देकर नाजायज संबंध स्थापित करने की बात कही है। 

साथ ही 30 लाख रुपये जिलाध्यक्ष को देने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि जिलाध्यक्ष के पारिवारिक रिश्ते की जानकारी मांगने पर जिलाध्यक्ष असलियत छुपा कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने करते थे। महिला जब जिलाध्यक्ष से मिलने विष्णुगढ़ उनके आवास पहुंची गयी थी तो उनसे मारपीट की गयी थी। 

क्या कहते हैं शंभू यादव  

वहीं इस मामले पर जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने एबीएन को बताया  कि मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। हमारी उम्र अब ऐसा करने की नहीं है। कहा कि महिला का पुराना धंधा दोस्ती कर ब्लैकमेल करना है। हमारी पहली मुलाकात उक्त महिला से प्रोजेक्ट भवन रांची में कुछ दिनों पूर्व तब हुई जब वह महिला अपने पोस्टिंग ट्रांसफर के लिए रांची गयी थी। 

मुझे देखते ही उसने हमारा परिचय पूछा। परिचय जान कर मेरे पास सचिवालय में मोबाइल नंबर ली थी। इसी फाइल के सिलसिले में उक्त महिला से मोबाइल से कई बार बातें हुई थी।  उनका कहना है कि किसी राजनीतिक साजिश के तहत उक्त महिला ब्लैक मेलिंग कर मुझे फंसा रही है। पार्टी जो भी निर्णय ले मान्य है। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse