वर्ल्ड कप : क्वालीफाई करने वाली लास्ट टीम बनी नीदरलैंड

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नीदरलैंड ने बास डी लीड (पांच विकेट, 123 रन) के उच्चस्तरीय हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत विश्व कप क्वालीफायर के सुपर-6 चरण में गुरुवार को स्कॉटलैंड को चार विकेट से मात देकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली। 

स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मंसी (106) के शतक की मदद से नीदरलैंड के सामने 50 ओवर में 278 रन का लक्ष्य रखा। नीदरलैंड को एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिये क्वालीफाई करने की खातिर यह लक्ष्य 44 ओवर में प्राप्त करना था। 

डी लीड ने शतक जड़कर नीदरलैंड को 42.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाकर भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप 2023 में प्रवेश दिला दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse