टीम एबीएन, अनगड़ा (रांची)। रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ी वन में एक महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। शव पर धारदार हथियार से वार करने का निशान भी है। अनगड़ा पुलिस ने शव को बरामद किया है। महिला की पहचान डुमरगढ़ी की सुमित्रा देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला तीन जुलाई, 2023 को मोबाइल पर फोन आने के बाद अकेले ही जंगल की तरफ गयी थी।
चार जुलाई को महिला का शव ग्रामीणों ने जंगल में पड़ा देखा, ग्रामीणों की सूचना पर अनगड़ा पुलिस ने शव को बरामद किया। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या का करण प्रेम प्रसंग हो सकता है। महिला को एक युवक के साथ अक्सर देखा जाता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse