एबीएन सेंट्रल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्व बोक्सबर्ग की एक बस्ती में बुधवार शाम जहरीली गैस का रिसाव होने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अवैध सोने के खनन से जुड़ा हुआ मामला हो सकता है।
नाइट्रेट आक्साइड गैस का उपयोग प्राय: खनिक अवैध सोना प्राप्त करने के लिए परित्यक्त खदान से चोरी की गयी मिट्टी से सोना निकालने के लिए करते हैं। बोक्सबर्ग की घनी आबादी वाले एंजेलो शैंटी शहर में नाइट्रेट आक्साइड का एक गैस सिलेंडर लीक हुई। एक आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान के साथ शवों की तलाश जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse