नेहरा ने तीन मिनट 25.55 सेकंड में पूरी की 400 मीटर तैराकी

 

राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में टूटे कई रिकॉर्ड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गुजरात के आर्यन नेहरा ने रविवार को यहां राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेहरा ने तीन मिनट 25.55 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

इससे पहले यह रिकॉर्ड कुशाग्र रावत (तीन मिनट 52.75 सेकंड) के नाम था, जो उन्होंने आस्ट्रेलिया के सिडनी में 2020 में स्थापित किया था। पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक कुशाग्र तीन मिनट 55.45 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता, जबकि अनीष गौड़ा ने तीन मिनट 57.86 सेकंड तैरकर कांस्य हासिल किया।

पुरुषों की 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल के लिये एशियाई खेल 2022 और विश्व चैंपियनशिप 2023 में अपना स्थान पक्का कर चुके आर्यन पूरे फाइनल में रावत के साथ कड़ी टक्कर में थे, लेकिन आखिरी लैप में वह आगे निकल गये। 

इसी बीच, कर्नाटक की लिनेशा एके ने दो मिनट 37.35 सेकंड के समय में महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ अपेक्षा फर्नांडिस (दो मिनट 38.05 सेकंड) का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। माना पटेल ने अपनी झोली में एक और रिकॉर्ड जोड़ते हुए 100 मीटर बैकस्ट्रोक में एक मिनट 04.33 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया। 

माना ने एक मिनट 03.48 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। नीना वेंकटेश ने महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 27.74 सेकंड के समय के साथ सुबह अपना ही बनाया हुआ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वह हीट में 28.01 सेकंड तैरीं, जो पिछली रिकॉर्ड धारक दिव्या सतीजा से लगभग 0.32 सेकंड बेहतर था। 

इससे पूर्व, कर्नाटक ने 4 गुणा 200 मीटर महिला फ्रीस्टाइल फाइनल में आठ मिनट 40.89 सेकंड के समय के साथ महाराष्ट्र (8:53.83) का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse