कोडरमा में केंद्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर एसडीओ ने बनायी रणनीति

 

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया स्थित गुमो में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर एसडीओ संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। बैठक में अंचल अधिकारी कोडरमा, विद्यालय के प्राचार्य, अंचल निरीक्षक, भवन निर्माण करने वाले संवेदक शामिल हुए। 

बैठक में सबसे पहले विद्यालय के निर्माण कार्य से संबंधित सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम मीना ने विद्यालय के निर्माण करने वाले संवेदक से कहा कि विद्यालय का सबसे पहले बाउंड्री वॉल का निर्माण करें और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का बाधा या समस्या उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत दें। 

निर्माण कार्य हेतु मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह का बाधा न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी और संवेदक आपस मे बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालय का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा  करें। बैठक मेें अंचल अधिकारी कोडरमा अनिल कुमार, अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी, अमीन व संवेदक मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse