चार दिन में तीन राज्यों का दौरा करेंगी राष्ट्रपति

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन से सात जुलाई के बीच कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह दो दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी तथा कमजोर आदिवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को कर्नाटक के मुद्देनाहल्ली स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह शाम को राज्य के राजभवन में पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों) के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, चार जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद में आयोजित अल्लुरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में हिस्सा लेंगी और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति बुधवार को गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी और नागपुर के कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति छह जुलाई को नागपुर स्थित राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों से संवाद करेंगी तथा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनके सम्मान में मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी हिस्सा लेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse