कल होगा श्रावणी मेला का भव्य उद्घाटन

 

  • कांवरियों के स्वागत के लिए देवघर सज-धज कर तैयार 

टीम एबीएन, देवघर। श्रावणी मेले को लेकर देवघर सज-धज कर तैयार हो गया है। तीन जुलाई को झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा बॉर्डर पर श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने दुम्मा बॉर्डर से लेकर बाबा मंदिर तक कांवरियों के लिए छावनी की व्यवस्था की है। 

साथ ही गंगा से लाए रेत को कांवरियों की सुविधा के लिए जगह-जगह बिछाया गया है। इस बार जिला प्रशासन ने पैदल कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मलमास के कारण इस बार सावन दो माह का होगा। 

इस संबंध में देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन ने जगह जगह पर कांवरियों की सुविधा के लिए सेल काउंटर बनाया है। वहीं मेला के सफल संचालन के लिए 21 ओपी मेला क्षेत्र को बांटा गया है। इन ओपी क्षेत्र में मेला व्यवस्था के कार्यों जैसे पंडाल निर्माण, पथ प्रकाश, कांवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। 

उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात की व्यवस्था के लिए पुख्ता तैयारी कर ली गयी है। मेले के दौरान 1200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रहेंगे। मेला क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर 726 पुलिस पदाधिकारियों सहित मेला में 8700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। 

कतार में लगने वाले कांवरियों को अगर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होती है, तो उनके लिए प्रशासन ने इसीजी की व्यवस्था की है। प्रशासन ने नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स और बाबा मंदिर के ट्रामा सेंटर में डिजिटल इसीजी मशीन लगाई है। 

जिसकी जरूरत पड़ने पर इसीजी आसानी से कराया जा सकेगा। इसीजी की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मोबाइल मैसेज के द्वारा आ जाएगा। जिसके बाद कांवरियों का इलाज किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse