एबीएन डेस्क। सोनम कपूर का कहना है कि वह फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव रहेंगी और हर साल दो ही प्रोजेक्ट करेगी। मैटरनिटी ब्रेक से लौटी सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में लीड रोल में नजर आयेंगी।
सोनम कपूर ने कहा- मैंने दो साल की छुट्टी ले ली; क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी और फिर अपने बेटे के साथ कुछ समय बिताना चाहती थी। अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं और मैंने दो प्रोजेक्ट पर साइन किये हैं, एक शो और एक फिल्म, जिस पर मैं काम करना शुरू करूंगी।
यह अगले साल रिलीज होगी, क्योंकि फिल्में इसी तरह चलती हैं। फिर मेरा आइडिया हर साल दो कंटेंट बनाने का है, बस इतना ही, इससे ज्यादा नहीं क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ भी समय बिताना चाहती हूं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse