भारत के हर कोने में आज विद्युत संरचना मौजूद : संजय सेठ

 

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना

टीम एबीएन, रांची। आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए आज यहां आईएमए भवन में आयोजित बिजली उत्सव के मंच से रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के अंतर्गत देश के हर कोने तक विद्युत संरचना को स्थापित करने की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत आज भारत के हर कोने तक बिजली पहुंच गयी है। 

श्री सेठ ने कहा कि इस योजना को महज 6 सालों में क्रियान्वित किया गया है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कुशल राजनेता के दिशा निर्देश में संभव था। साल 2015 से 2021 तक चली इस योजना के अंतर्गत न सिर्फ भारत के हर टोले तक बिजली पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया अपितु गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले नागरिकों को निशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया। 

बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को जनता से दूर रखकर पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जनता को ठगने और पीछे धकेलने का काम किया है। सौभाग्य योजना से 11 लाख 41 हजार लोग अब तक लाभान्वित हो चुके हैं और इस परियोजना को सफलतापूर्वक करने के लिए केंद्र सरकार ने 472 करोड़ रुपये लगाये हैं। 

प्रधानमंत्री सहज बिजली योजना के अंतर्गत अब तक 25,000 गांव तक बिजली पहुंचायी जा चुकी है जिसकी लागत लगभग 5,500 करोड़ रुपये हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले 2 लाख 48 हजार परिवार लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें निशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है। 

झारखंड में कुल 25 केवीए के 55,000 नये ट्रांसफार्मर लगे हैं, इन्हें लगवाने के लिए केंद्र सरकार ने 3,500 करोड़ का अनुदान दिया है।रांची सांसद ने रांची जिला में लगे 1369 नये ट्रांसफॉर्मरों को केंद्र सरकार की रांचीवासियों को सौगात बताया। 

इन ट्रांसफॉर्मरों को बनाने में कुल 430 करोड़ की लागत आयी, जिसका 60 प्रतिशत केंद्र सरकार ने दिया। इससे गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले कुल 26,382 परिवार लाभान्वित हुए और उनके जीवन में रौशनी आयी। 

केंद्र सरकार की भविष्यवादी योजना, आर डीएसएस के बारे में बताते हुए लोकसभा सांसद ने कहा कि भारत आज न सिर्फ बिजली का उत्पादन कर रहा है अपितु अपने तकनीक में सुधार कर रहा है। भारत विद्युत उत्पादन में आज 3200 करोड़ रुपये बचा रही है। भविष्य में भारत विश्व में ऊर्जा का बड़ा निर्यातक बनने जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse