पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं से मिले सीएम हेमंत सोरेन

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रांची लौट रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाकुड़ रेलवे स्टेशन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के जोश को देख सीएम ट्रेन से उतरे और उनका हालचाल जाना। पाकुड़ पहुंचने पर सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी के प्यार के कारण ट्रेन से पाकुड़ की धरती में उतर गया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी देर रात तक जगे हुए हैं और यहां हमारा स्वागत करने पहुंचे हैं इसके लिए सभी को धन्यवाद...। 

उन्होंने कहा कि आज हूल दिवस के मौके पर भोगनाडीह में झामुमो के सभी सिपाही हर साल एकत्रित होते हैं। वहां आयोजित कार्यक्रम काफी अच्छा रहा। सीएम ने कहा कि यहां के किसान सहित राज्यवासी आसमान पर नजर गड़ाये थे कि कब बारिश होगी। 

लेकिन आज जिस तरह बारिश हुई है, इसी तरह पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो। कहा कि जो खेतीबाड़ी का कार्य रुका हुआ था वो आगे बढ़े सके। यहां के किसानों की अच्छी फसल की पैदावार हो, यही हम कामना करते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse