टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री 2024-25 के लिए चुनाव दिसंबर 2023 में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है पूरे देश भर में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गयी है।
झारखंड में इस बार 10,000 सक्रिय सदस्य एवं 100000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने बताया कि झारखंड के हर जिले में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी के निर्देशानुसार सभी जिलों में जिला सम्मेलन कराना है।
अभियान में तेजी लाने के लिए महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा को झारखंड सदस्य प्रभारी बनाया गया है एवं सभी जिला सदस्यता प्रभारी की भी घोषणा कर दी गयी है। हरिप्रसाद राम जामताड़ा के प्रभारी बनाये गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse