टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संताल हूल की 167वीं वर्षगांठ पर वीर शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने रांची से वनांचल एक्सप्रेस से साहिबगंज के लिए रवाना हो गये। उनके आगमन को लेकर भोगनाडीह में तैयारी जोरों पर है।
मुख्यमंत्री हूल दिवस के अवसर पर शहीद के गांव भोगनाडीह जायेंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही मुख्यमंत्री शुक्रवार को साहिबगंज में 177 करोड़ राशि के योजानओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के रांची स्टेशन पहुंचने पर रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार एवं डीसीएम देवराज बनर्जी ने उनका स्वागत किया। भोगनाडीह से सीएम लोकसभा चुनाव की शंखनाद भी कर सकते हैं।
रांची-वनांचल ट्रेन से निकले सीएम
मुख्यमंत्री गुरुवार की शाम 7:20 बजे रांची रेलवे स्टेशन से रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से बरहरवा के लिये रवाना हुए। 30 जून की सुबह 5:50 बजे बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे। वहां से पतना प्रखंड के धरमपुर स्थित आवास पर जायेंगे। फिर लगभग 12:10 बजे शहीद स्थल पंचकठिया पहुंचेंगे, जहां सिदो-कान्हू की पूजा-अर्चना करने के बाद 12:55 बजे भोगनाडीह जायेंगे।
भोगनाडीह में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और शहीद के वंशजों से मुलाकात करने के बाद विभिन्न सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे तक पतना धरमपुर आवास पहुंच जायेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse