खादगढ़ा बस स्टैंड में छह बसें खाक, हादसा या साजिश...

 

  • हादसा या साजिश, जांच जारी, एक घंटे के भीतर दो बार अगलगी 
  • पहले पांच फिर चार और बसों में लगी भीषण आग 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार की दोपहर बसों में लगी भीषण आग में छह बसें पूरी तरह जल कर खाक हो गयीं। तीन बसों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया, पर इन बसों का भी काफी क्षति पहुंची है। एक घंटे के अंतराल में आग लगने की दो बार घटना हुई। 

पहले पांच बसों में आग लगी फिर लगभग एक घंटे की अंतराल के बाद चार और बसो में आग लगी। एक कुल नौ बसो में भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर तक नजर आ रही थीं। बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

लेकिन, इसके पीछे किसी साजिश की आशंका जतायी जा रही है। जिन बसों में आग लगीं वह निशांत ट्रेवल्स, मां भवानी ट्रेवल्स, राधेश्याम और एलडी मोटर्स की बसें हैं। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जिसमें से छह बस जलकर खाक हो गई। वहीं तीन बसों को जलने से बचा लिया गया। उसका कुछ हिस्सा ही जल सका। आग इतनी भीषण थी की दूर- दूर तक लपटें दिखाई दे रही थी। पहली घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिसमें पांच बसों में आग लगी थी। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते सभीं बसें जलकर खाक हो गई। 

इससे पूरे कांटाटोली बस स्टैंड में भगदड़ मच गई। बसों में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान कुछ ही समय के अंतराल पर चार और बसों में आग लग गई। 

फिलहाल इस हादसे में जान माल का नुकसान नही हुआ है। दरअसल आग कैसे लगी, ये पता नहीं चल पाया है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिन बसों में आग लगी उनमें से कोई भी एसी बस नहीं थी।  

हादसा या साजिश जांच के बाद पता चलेगा 

इधर, स्थानीय थाना प्रभारी दायानंद कुमार का कहना प्रथम दृष्टया देखने से लगता है कि बसों में आग स्वत: नहीं लगी है। किसी साजिश के तहत बसों में आग लगायी गयी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि आग स्वत: लगी है या लगायी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse