शहरी क्षेत्रों में एक अगस्त से 10 फीसदी तक महंगी हो जायेगी जमीन

 

  • सभी डीसी को तैयारी का निर्देश, रजिस्ट्री कराने उमड़ने लगी, भीड़ 

टीम एबीएन, रांची। राज्य के शहरी क्षेत्रों में एक अगस्त से जमीन और मकान की कीमत में ईजाफा होगा। बताया जा रहा है कि इस बार जमीन और मकान क कीमत में 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके लिए निबंधन विभाग की ओर से राज्य के सभी जिलों के डीसी ( जिला निबंधक) को तैयारी करने को कहा गया है। 

इसी के आलोक में राज्य के सभी जिला अवर निबंधन कार्यालयों में जमीन और फ्लैट की कीमत में बढ़ोत्तरी की तैयारी शुरू कर दी गयी है। बताते चलें कि निबंधन नियमावली के अनुसार राज्य के शहरी क्षेत्रों में हरेक दो साल पर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हरेक दो साल पर जमीन और मकान की कीमत में वृद्धि की जाती है। इस साल शहरी क्षेत्र की बारी बारी है।  

चडरी (रांची) और बैंकमोड़ (धनबाद) में सबसे महंगी 

रांची में चड़री मौजा, धनबाद का बैंकमोड़ और खूंटी का खूंटी और तोरपा की जमीन सबसे महंगी होगी। यहां की जमीन और मकान की कीमत वर्तमान कीमत से 10 फीसदी महंगी हो जायेगी। इसी तरह जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, गढ़वा, दुमका औरह देवघर समेत राज्य के अन्य शहरों में भी जमीन और फ्लैट की कीमत एक अगस्त से 10 फीसदी तक महंगी हो जायगी। यही कारण है कि जून के आखिरी हफ्ते से ही राज्य के निबंधन कार्यालयों पर दवाब बढ़ने लगा है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने को निबंधन कार्यालयों में भीड़ लगने लगी है।

2022 में महंगी हुई थी ग्रामीण ईलाकों की जमीन 

पिछले साल 2022 में ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन व मकान की कीमत बढ़ी थी। इस बार शहरी क्षेत्र की जमीन व मकान की कीमत बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि जमीन और मकान की कीमत बढ़ने का असर अगस्त महीने के रेवन्यू पर देखने को मिलता है। 

एक से 10 अगस्त तक राज्य के निबंधन कार्यालयों में सन्नाट का महौल रहता है। धीरे-धीरे लोग यूज टू होते हैं और फिर दस्तावेजों के निबंधन में तेजी आ जाती सहै।  

30 लाख के फ्लैट पर 21 हजार अधिक लगेगा शुल्क 

फ्लैट की कीमत 10 प्रतिशत बढ़ायी गयी है। अगर किसी फ्लैट की वर्तमान कीमत 30 लाख है। इसमें तीन प्रतिशत रजिस्ट्रेशन शुल्क कुल सात प्रतिशत देय होता था। 21 हजार सरकारी शुल्क लगता था। एक अगस्त से उसी फ्लैट की सरकारी मूल्य 33 लाख हो जायेगी। इसका रजिस्ट्री शुल्क 23,100 रुपये लगेगा। 

प्रोपर्टी की रजिस्ट्री के लिए भीड़, सर्वर हो गया फेल 

एक अगस्त से जमीन व मकान की कीमत बढ़ेगी। इसे लेकर लोग एक अगस्त से पहले प्रोपर्टी की रजिस्ट्री कराने को लेकर आपाधापी कर रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर फेल रहने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। 

11 से लेकर तीन बजे तक सर्वर डाउन रहता है। तीन बजे के बाद सर्वर चालू होता है, लेकिन गति काफी धीमी रहती है। एक तो मैन पावर की कमी, ऊपर से सर्वर की दिक्कत। इस वजह से डीड राइटर से लेकर क्रेता-विक्रेता दोनों परेशान हैं। 

एक अगस्त से शहरी क्षेत्र में जमीन व मकान की सरकारी कीमत बढ़ेगी। मूल्यांकन कार्य चल रहा है। हर दो साल पर जमीन व मकान का मूल्यांकन किया जाता है। पिछले साल ग्रामीण क्षेत्र की जमीन व मकान की कीमत बढ़ी थी। इस बार सिर्फ शहरी क्षेत्र में जमीन व मकान की कीमत बढ़ेगी। -बाल्मिकी साहू, जिला अवर निबंधक, खूंटी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse