झारखंड में आज भी होगी बारिश, अलर्ट जारी

 

  • अगले 24 घंटे सक्रिय रहेगा मानसून; कल से मौसम साफ

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची सहित तकरीबन सभी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। पूरे राज्य में मानसून सामान्य रहा। इस दौरान संताल परगना में यह ज्यादा सक्रिय रहा। संताल के हर जिले में अच्छी बारिश हुई, जबकि शेष झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होती रही। 

दुमका के मसानजोर में सबसे अधिक 79.0 मिमी बारिश हुई। दुमका और आसपास के सभी जिलों में अच्छे से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा, लेकिन शुक्रवार से इसकी सक्रियता में कुछ कमी आ सकती है।

रांची मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। लेकिन इसके कमजोर होते ही मौसम साफ होगा।

अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में प्रवेश करते ही मानसून कमजोर हो गया था। इसकी वजह से सामान्य से कम बारिश हुई थी। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से झारखंड में बारिश होगी और तब इस कम बारिश की भरपाई हो जायेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इतनी बारिश हुई है कि किसान रोपाई कर सकें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse