एबीएन नॉलेज डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी करफड की ओर से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इसरो चीफ ने ये साफ कर दिया गया है कि चंद्रयान-3 अपनी उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार है।
यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि किस दिन अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 उड़ान भरने जा रहा है। दरअसल, बीते लंबे वक्त से इसरो के इस बहुप्रतिक्षित अभियान को लेकर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। मिशन चंद्रयान-2 की सफलता में जरा सी कमी के बाद से ही इसके अलग कदम को लेकर कई उम्मीदें लगायी जा चुकी हैं।
इस दिन लॉन्च होगा मिशन चंद्रायन-3
मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग डेट को लेकर इसरो के प्रमुख ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अगले महीने यानी जुलाई की 13 तारीख को मिशन लॉन्च किया जा रहा है। करफड ने ये भी बताया कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कहां से की जायेगी। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा केंद्र से दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जायेगा।
कब लॉन्च हुआ था चंद्रयान-2
इससे पहले इसरो के मिशन चंद्रयान-2 को लेकर भी देश और दुनिया में खासा उत्साह देखने को मिला था। हालांकि जरा चूक के चलते ये मिशन कामयाब नहीं हो पाया था। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया था।
इसके बाद भी वो 2 महीने तक अपने मिशन पर ठीक से काम कर रहा था। 7 सितंबर को इसे चंद्रमा के दक्षिण पोल पर भी उतारने में काफी हद तक सफलता मिल गई थी। हालांकि लैंडिंग के दौरान विक्रम लैंडर दुर्घटना का शिकार हो गया और मिशन को बड़ा नुकसान हुआ।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
इसरो के प्रमुख सोमनाथ की मानें तो इस बार चंद्रयान-3 में कोई दिक्कत न आये इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। खास तौर पर इसकी लॉन्चिंग तभी की जायेगी, जब ये सभी टेस्टों में पूरी तरह सफल होगा। इसके लिए चंद्रयान के हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर और सेंटर सभी स्तर पर पूरी तरह ध्यान रखा जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse