धनबाद में राज्यपाल ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राज्यपाल ने रविवार को धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड के कमारडीह पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। इसी के साथ उनका जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का हाल जाना और उसका प्रचार-प्रसार भी किया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि देश के प्रत्येक नागरिक के पास अपना घर हो एवं देश का हर बच्चा-बच्चा शिक्षित हो। इसके लिए देशभर में एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। सबसे अधिक संख्या में यह विद्यालय झारखंड में खुल रहा है। टुण्डी में भी एकलव्य विद्यालय खुल रहा है। 

यहां नामांकन के पश्चात नामांकन विहीन बच्चों की संख्या अधिक रहती है तो एक दूसरा एकलव्य विद्यालय भी खोला जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी आसान हुई है। अब उनके घरों में नल-जल योजना के तहत पेय जलापूर्ति भी की जा रही है। 

धनबाद जिले के 40 प्रतिशत घरों को इस योजना के तहत आच्छादित किया जा चुका है। शेष के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। यदि बजट कम होता है तो इसके लिए वो केंद्र सरकार से बात करेंगे एवं बजट की कमी नहीं होने दी जायेगी।

लोक संवाद में लोगों ने अवगत कराया कि इस प्रखंड से काफी संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे प्रांतों में पलायन करते हैं। इसे रोकने के लिए सरकार यहीं पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में पहल करे। स्वास्थ्य सुविधा की भी समस्याएं हैं। लोग गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस पर भी ध्यान देना चाहिए। कई महिलाओं ने आवास नहीं होने की बात कही। राज्यपाल ने इस पर उपायुक्त से वार्ता की।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 57 हजार आवास के लक्ष्य के विरुद्ध 53,850 पूर्ण हो चुके हैं। शेष के लिए कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में गांवों में सर्वे कराया गया है एवं डाटा को संकलित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पोर्टल खुलने पर कार्रवाई की जायेगी। बाबा साहब अम्बेडकर योजना के तहत भी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्यपाल बच्चों ने कहा कि वे और अधिक पढ़ाई करना चाहते हैं। सरकार हमें सहयोग करें।  राज्यपाल ने उनके लिए छात्रवृत्ति के साथ फ्री कोचिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के पश्चात वहां उपस्थित लोगों से आवेदन भी संकलित किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही राज्यपाल का तीन जिलों की यात्रा पूर्ण हो गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse