एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा-कर्रा रोड पर कांटी पुल के पास मामूली बरसात में ही सड़क इतनी जर्जर और खतरनाक हो गयी है कि अब तक कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। खासकर दोपहिया वाहनों को वहां से पार होना काफी मुश्किल है। वर्षों पुरानी कांटी पुल काफी जर्जर हो चुकी है और वह कभी भी ध्वस्त हो सकती है।
हर दिन दर्जनों बालू लदे हाइवा ट्रक के आवागमन से सड़क की स्थिति और भी जर्जर हो गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व यहां नये पुल के निर्माण का काम शुरू किया गया, लेकिन महज सरिया गाड़कर छोड़ दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस फूल और सड़क की अविलंब मरम्मत नहीं कराई गई, तो तोरपा-कर्रा रोड पर आवागमन ठप होना तय है।
इस संबंध में भाजपा नेता और गुमड़ू गांव निवासी विनोद सिंह और विशेश्वर सिंह कहते हैं कि यदि कांटी पुल ध्वस्त हो गया, तो दर्जनों गांव के लोग प्रभावित होंगे और प्रखंड मुख्यालय तथा खूंटी जाने में लोगों को काफी परेशानी होगी।
उन्होंने कहा कि डोड़मा-सिसई रोड पर पहले ही छाता नदी पुल ध्वस्त हो चुका है और वहां एक साल से आवागमन ठप है। ऐसी स्थिति में काटी पुल पर आवागमन बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse