रांची-पटना के लिए वंदे भारत में अलग-अलग होगा किराया

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रेल मंत्रालय ने रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे। वहीं, 28 जून से वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन में रिजर्वेशन की सुविधा शुरू हो गयी हैं।

ट्रेन में आठ कोच लगे होंगे। ट्रेन पटना से रवाना होकर गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को भोजन का विकल्प मिलेगा, जबकि, पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को नाश्ते का विकल्प उपलब्ध होगा। यात्रियों को टिकट आरक्षित करते समय कैटिरिंग चार्ज की सुविधा का विकल्प दिया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेन जिस तरह से रांची से पटना जाएगी, उसी तरह पटना से रांची लौटेगी। यात्रा में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन टिकट की कीमतों में बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे। जी हां, जिस किराये पर आप पटना से रांची तक का सफर तय करेंगे, उस मुकाबले रांची से पटना आना आपके लिए थोड़ा महंगा होगा। यानी रांची-पटना के लिए टिकट की कीमत पटना-रांची से अधिक होगी।

पटना से रांची का किराया

  • श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया
    चेयरकार-868 रुपये-157 रुपये-1025 रुपये
  • एग्जीक्यूटिव क्लास-1740 रुपये-190 रुपये-1930 रुपये

रांची से पटना का किराया

श्रेणी-किराया-कैटिरिंग चार्ज-कुल किराया

  • चेयरकार-867 रुपये-308 रुपये-1175 रुपये
  • एग्जीक्यूटिव क्लास-1741 रुपये-369 रुपये-2110 रुपये

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse