चक्रधरपुर : पंप नदी में दोस्तों संग नहाने गया किशोर डूबा, मौत

 

टीम एबीएन, चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पंप नदी में डूबने से 15 वर्षीय अनमोल राय की मौत हो गयी। बताया गया कि रविवार को चक्रधरपुर के टोकलो रोड निवासी फैलु राय का पुत्र अनमोल राय अपने तीन दोस्तों के साथ पंप नदी में नहाने गया था। 

अनमोल तैरना नहीं जानता था। नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसके दोस्त काफी देर तक उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन जब उसका पता नहीं चला, तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। 

थोड़ी देर बाद कुछ लोगों के प्रयास से अनमोल के शरीर को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे रेलवे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पाकर अनमोल के परिजन एवं स्थानीय लोग रेलवे अस्पताल पहुंचे। इस घटना से अनमोल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse