एबीएन डेस्क। करिश्मा कपूर आज 49 वर्ष की हो गयी। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता, जबकि मां बबीता जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म प्रेम कैदी से की।
करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म राजा हिंदुस्तानी से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दिल तो पागल है करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था। बावजूद इसके अपने सधे हुए अभिनय से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं।
90 के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है। इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल ने उनकी मदद की और उन्हें लेकर फिल्म जुबैदा का निर्माण किया। इस फिल्म में उन्होंनेजुबैदा की टाइटिल भूमिका में दिखायी दी।
फिल्म में अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की वाहवाही लूटने में सफल रही। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर के समीक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गयी।
अपने फिल्मी समय में करिश्मा कपूर ने दर्शकों की पसंद को देखते हुए छोटे पर्दे का भी रूख किया और करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री काम करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वर्ष 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, लेकिन बाद में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन के जोर देने पर करिश्मा कपूर ने फिल्म मेरे जीवन साथी के जरिये फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से वापसी की। फिल्म में अपने एंटी किरदार से करिश्मा कपूर ने दर्शको को रोमांचित कर दिया।
करिश्मा कपूर के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता गोविन्दा के साथ काफी पसंद की गयी। उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म मुकाबला में एक साथ पसंद की गयी। बाद में उनकी जोड़ी को फिल्मकारो ने अपनी फिल्मों में रिपीट किया। इन फिल्मों में राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर वन, हसीना मान जायेगी, शिकारी जैसी फिल्में शामिल हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse