रांची-पटना वंदे भारत के लिए टिकट बुकिंग शुरू

 

यहां लें किराया से लेकर टाइम टेबल तक की पूरी जानकारी

टीम एबीएन, रांची। रांची-पटना वंदे भारत का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। 28 जून से आम लोगों के सफर के लिए इस ट्रेन में टिकट मिलने लगी है। इसलिए अगर आप इस ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो जल्दी टिकट बुक करा लें। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए टिकट मिलने लगा है। 

आईआरसीटीसी एप के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक रांची से पटना के बीच चेयरकार के लिए 1175 रुपये लगेंगे और इकोनॉमी क्लास के लिए 2110 रुपये देने होंगे। रांची से पटना के बीच चेयर कार के लिए कुल 411 सीटों की बुकिंग होगी, वहीं इकोनॉमी क्लास के लिए 37 सीट बुकिंग के लिए रखे गये हैं। 

वहीं पटना से रांची के बीच चेयरकार के लिए 423 सीटें और इकोनॉमी क्लास के लिए 40 सीटों की बुकिंग होगी। रांची से यह ट्रेन दोपहर 4 बजकर 15 मिनट में खुलेगी और 10 बजकर 05 मिनट पर पटना पहुंचेगी। 

पटना से रांची का टाइम टेबल 

पटना से यह ट्रेन सुबह सात बजे खुलेगी, जो सुबह 8:25 में गया पहुंचेगी, वहां 8:35 बजे ट्रेन खुलेगी और सुबह 9:35 बजे कोडरमा पहुंचेगी, वहां से 9:37 में खुलेगी, फिर 10:33 बजे हजारीबाग टाउन पहुंचेगी और वहां से 10:35 में खुलेगी। हजारीबाग से खुलने के बाद ट्रेन 11:35 में बरकाकाना पहुंचेगी, जहां से ट्रेन का खुलने का समय है 11:40। यह ट्रेन दोपहर एक बजे रांची पहुंच जायेगी। 

रांची से पटना के बीच टाइम टेबल 

रांची से यह ट्रेन दोपहर 04:15 मिनट पर खुलेगी, जिसके बाद 5:30 बजे बरकाकाना पहुंचेगी और वहां से 5:35 में खुलेगी, फिर हजारीबाग टाउन स्टेशन पर ट्रेन 6:30 बजे पहुंचेगी और वहां से 6:32 में खुलेगी। शाम 7:30 बजे यह ट्रेन कोडरमा पहुंचेगी, जहां से से 7:32 में ट्रेन खुल जायेगी। यह ट्रेन 8:45 बजे गया पहुंचेगी, जहां से पटना के लिए 8:50 में खुलेगी। इस ट्रेन के पटना पहुंचने का समय रात 10:05 बजे है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse