टीम एबीएन, कोडरमा/झुमरी तिलैया। भारतीय रेलवे के महत्वकांक्षी योजना वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के बीच 27 जून के बीच चलाने में जुटी है। वंदे भारत को आधुनिक भारत के ट्रेन की संज्ञा दी गयी है। मालूम हो कि पहली वंदे भारत 2019 में दिल्ली से वाराणसी ग्रेड कोड सेक्सन के अंतर्गत परिचालन हुआ। तब से लेकर अब तक इस ट्रेन में कई परिवर्तन आये।
इधर, 27 जून को उक्त ट्रेन रांची से पटना के बीच वाया हजारीबाग टाउन कोडरमा गया के रास्ते चलना शुरू होगी। इसके लिए 2 बार उक्त ट्रेन का सफल ट्रायल भी हो चुका है। इधर, देश के प्रधानमंत्री भोपाल स्थित कमलापति स्टेशन से एक साथ 5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे और इसके साथ ही उक्त ट्रेन बिहार व झारखंड की राजधानी से सीधे जुड़ जायेगी और लोगों को तीसरा विकल्प भी मिल जायेगा।
वर्तमान में 18 वंदे भारत एक्स्प्रेस का परिचालन होगा और इधर रेलवे उक्त ट्रेन को चलाने के लिए रांची में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कोडरमा में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी बरकट्ठा विधायक अमित यादव बरही विधायक अकेला यादव, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा विधायक मनीष जयसवाल उपस्थित होंगे।
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत पहुंचने पर फुलमाला से उक्त ट्रेन का स्वागत किया जायेगा। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे उक्त ट्रेन के लिए बुकिंग की सुविधा शीर्घ ही करेगी और 2024 तक देश के विभिन्न राज्यों में वंदे भारत ट्रेन 75 ट्रेने 2024 तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
इधर, रांची से पटना तक चलने वाली उक्त ट्रेन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे 27 जून को जनप्रतिनिधियों के अलावा रेलवे के अधिकारी के अलावा रांची के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी बरकाकाना तक तथा हजारीबाग के विद्यार्थी बरकाकाना से हजारीबाग तक कोडरमा स्टेशन से केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी गया तक नि:शुल्क सफर कर सकेंगे।
इसके लिए संबंधित विद्यालयों को पत्र भेजा जा रहा है। विद्यार्थी इस दिन जंगल पहाड़, नदियां, झरना, डैम और गुफाओं का भी लुत्फ उठा सकेंगे। बहरहाल, कोडरमा में उद्घाटन के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं दूसरी ओर ट्रेन के परिचालन को लेकर समय का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है तथा मूल्य तालिका भी जारी नहीं हुई है। संभावना है कि एक दो दिनों में जारी हो जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse