टीम एबीएन, कोडरमा। बिरसा सांस्कृतिक भवन में शनिवार को एसडीओ संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में ईद -उल- जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी। इस दौरान एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने क्रमवार सभी क्षेत्रों के थाना प्रभारियों एवं बीडीओ/सीओ से उनके-उनके प्रखंड के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा की।
वहीं बैठक में प्रखंड व थाना स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई या नहीं इसकी जानकारी ली। जिस पर सभी संबंधित पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक समाज के सभी वर्गों/पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करने की बात कही।
एसडीओ ने कहा कि कहां मिश्रित जनसंख्या है, इसकी जानकारी क्रमवार ली तथा पूर्व में हुए विवाद आदि के संबंध में पूछा। साथ ही उन स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा। एसडीओ ने कहा कि सभी बीडीओ/सीओ-थाना प्रभारी नमाज स्थल एवं कुर्बानी तथा अन्य कार्यक्रमों में सौहार्द्र बनाये रखने की बात कही। उन्होंने वाट्स एप एवं सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर सक्रिय रहने, उनकी निगरानी का भी निर्देश दिया।
कहा कि सोशल मीडिया से बहुत जल्दी बड़े पैमाने पर अफवाह फैल सकता है तथा समुदायों के बीच आपसी सौहार्द्र बिगड़ सकता है। इसलिए ऐसे लोगों को चिह्नित करें और कार्रवाई करें। मौके पर एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse