27 से नियमित चलेगी रांची-पटना वंदे भारत

 

  • रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी, 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची-पटना। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए बेसब्री से इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जल्द ही इस ट्रेन का परिचालन शुरु हो जायेगा। वहीं, 27 जून को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन (करेंगे।
रेल मंत्रालय ने रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

यह ट्रेन पटना से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेगी। फिर रांची से शाम 4:15 बजे खुलेगी और रात 10:05 मिनट पर पटना पहुंचेगी। केवल मंगलवार को छोड़कर ट्रेन सप्ताह के बाकी सभी दिन चलेगी। रेल मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। वहीं, वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखायेंगे।

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 16 कोच वाली होगी। 2 बार पहले ही पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल हो चुका है। दोनों बार ट्रायल सफल रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse