टीम एबीएन, बोकारो। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सांप के डसने से एक मजदूर की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मजदूर को सांप ने डसा
दरअसल, गिरिडीह जिले के बैधपुर गांव का 40 वर्षीय राजकिशोर बोकारो के सेक्टर 9 स्थित आरसीएल कंपनी में ठेका मजदूर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की रात को राजकिशोर और सहकर्मी खाना खाकर कमरे में एक साथ जमीन पर सो गये। इस दौरान रात को एक सांप उनके बिस्तर में घुस गया और सांप ने राजकिशोर को डस लिया, लेकिन राजकिशोर को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला।
कुछ देर बात जब तीनों को बिस्तर में कुछ होने का एहसास हुआ तो उन लोगों ने बिस्तर झाड़ा और देखा कि बिस्तर में एक सांप घुसा हुआ था। तीनों ने मिलकर सांप को पकड़ कर मार दिया और फिर सो गये।
मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
सुबह उठने पर राजकिशोर ने बताया कि उसे चक्कर आ रहा है और कमजोरी लग रही है, जिसके बाद दोनों साथियों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने राजकिशोर को गिरिडीह आने को कहा। दोनों साथी राजकिशोर को फुसरो लेकर पहुंचे तो उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गयी, जिसके बाद उसे फुसरो स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse