जियाडा के पीसीसी की बैठक में 160 नये प्रोजेक्टस के आवेदन स्वीकृत

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट आॅथोरिटी ने प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (पीसीसी) की आज जियाडा भवन में आयोजित बैठक में कुल 170 नये प्रोजेक्टस के आवेदन प्रस्तुत किये, जिनमें 10 प्रोजेक्ट को छोडकर शेष सभी 160 प्रोजेक्टस को अप्रूवल दिया गया। 

स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में कुछ प्रोजेक्ट्स को आगामी एक सप्ताह के अंदर बैंक एश्योरेंस पेपर जमा करने की शर्तों के साथ स्वीकृति दी गई तथा कुछ प्रोजेक्टस जिसपर एक से अधिक आवेदक थे, को जल्द ही आनलाइन बीडिंग के माध्यम से प्लॉट आवंटित करने की सहमति बनी।

बैठक के दौरान क्लियर किये गये सभी प्रोजेक्टस को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों यथा तुपुदाना, लोहरदगा, सोसई, बरही, हजारीबाग, बरहे-चान्हो, बुढ़मू, टाटीसिलवे, डाल्टनगंज, कोकर समेत अन्य इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जायेगी।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि झारखंड चैंबर का सदैव यह प्रयास रहा है कि पीसीसी की बैठकों में प्रस्तुत होनेवाले आवेदनों की स्वीकृति दिलायी जाये, ताकि राज्य में निवेश को बढावा मिले और अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो। 

उन्होंने यह भी कहा कि आज की बैठक में स्वीकृत कई प्रोजेक्ट्स काफी महत्वपूर्ण हैं जिनमें मुख्यत: राइस मिल, बकेट मैनुफैक्चरिंग, ग्लास मैनुफैक्चरिंग, एमएस वायर, मैनुफैक्चरिंग आफ स्टील एंड मेटल प्रोडक्ट, हाई ग्रेड क्रूड आयल प्रोडक्ट, सेल एण्ड स्पेयर पार्ट्स आफ आटोमोबाइल, मिनरल ग्रींडींग, रेडीमेड गारमेंट, मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, लेजर कटिंग, जिंस, फूड प्रोसेसिंग यूनिट-पास्ता मसाला, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट, मैनुफैक्चरिंग आफ नमकीन फूड इत्यादि शामिल हैं। प्रदेश में इन यूनिट्स की स्थापना से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, पूर्व अध्यक्ष रंजीत टिबडेवाल, उद्योग उप समिति चेयरमेन बिनोद अग्रवाल, जेसिया के पदाधिकारी अजय दधीच के अलावा, एमएसएमई डायरेक्टर इंद्रजीत यादव, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह, सचिव नागेंद्र पासवान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन और प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse