सभी दल मिलकर लड़ेंगे भाजपा से : ममता बनर्जी

 

  • पटना पहुंच ममता बनर्जी ने की लालू यादव से मुलाकात 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची। पटना पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के आवास पर मुलाकात की। ममता ने लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और शॉल से सम्मानित किया। इस दौरान ममता के भजीते अभिषेक बनर्जी भी साथ थे।  

बता दें कि कल पटना में विपक्षी दलों की बैठक होनी है। ममता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के साथ हमारे संबंध काफी अच्छे हैं। जब वह संसद में सांसद थे, तब मैं भी सांसद थी। 

उन्होंने कहा कि एक बहस के दौरान जब लालू यादव महंगाई पर चर्चा कर रहे थे कि आलू के भाव बढ़ गये, टमाटर के भाव बढ़ गये...तो मैंने पूछा राबड़ी का भाव क्या है...तो उन्होंने इस पर जवाब दिया कि उनका भाव बहुत ऊंचा है।

ममता बनर्जी से जब विपक्षी एकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम भाजपा से मिलकर लड़ेंगे लेकिन टीएमसी प्रमुख कांग्रेस और सीपीआईएम के साथ आने के सवाल से बचती नजर आयी। उन्होंने कहा कि कल बैठक में तय होगा। अभी हम कुछ नहीं बोल सकते।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse