भारत में जल्द होगी टेस्ला की एंट्री

 

  • एलन मस्क ने बताया कब भारत में होगी टेस्ला की एंट्री...ट्विटर के बॉस भी जल्द आ रहे हैं इंडिया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है तब से वह भारत के गुणगान गाते नजर आ रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख अमेरिकी हस्तियों से मुलाकात की, जिसमें टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क भी शामिल थे। 

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मस्क ने कहा कि किसी भी अन्य बड़े देश की तुलना में भारत में अधिक संभावनाएं हैं। वहीं जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या टेस्ला (वाहन कंपनी) भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी, इस पर मस्क ने कहा कि वह अगले साल देश की यात्रा की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी।

मस्क ने कहा- मैं प्रधानमंत्री का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में साथ काम करने में सक्षम होंगे। एक अलग वीडियो बयान में मस्क ने मोदी की सराहना करते हुए कहा- वह वास्तव में भारत की परवाह करते हैं क्योंकि वह भारत में उल्लेखनीय निवेश करने के लिए हमसे बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं मोदी का प्रशंसक हूं।

मस्क ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी बातचीत को बेहतरीन बताते हुए कहा कि भारत सौर ऊर्जा निवेश के मामले में बेहतरीन काम कर रहा है। मस्क के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- आज आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा एलन मस्क। हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। इस पर मस्क ने जवाब दिया- आपसे एक बार फिर मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। 

मस्क के अलावा इस सूची में एस्ट्रोफिजिसिस्ट एवं लेखक नील डेग्रसे टायसन, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, लेखक निकोलस नसीम तालेब और निवेशक रे डेलियो शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse