रांची : डीएवी गांधीनगर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने योगासन का अभ्यास किया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस के सिन्हा ने योग को मिली वैश्विक पहचान पर गर्व करते हुए कहा कि हजारों वर्ष पुराने भारतीय योग को देश और धर्म की दीवारों को तोड़कर स्वीकार कर रही है। आज दुनिया के लगभग दो सौ देशों के लोग इसे स्वीकार कर रहे हैं। 

तन मन को शांत स्वस्थ तथा बौद्धिक क्षमता के संवर्धन के लिए योग योग सबसे सरल साधन है। विद्यालय के योग प्रशिक्षक गोविंद झा, स्वाति कुमारी तथा कौशल कुमार ने यौगिक क्रियाओं का संचालन किया। 

इसके अंतर्गत वज्रासन, ताड़ासन, मयूरासन, धनुरासन, हलासन, वृक्षासन, पद्मासन जैसे कई आसनों का अभ्यास कराया। इसमें नवम एवं दशम वर्ग के छात्रों के साथ शिक्षकों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse